LIVE TV

आप हमे मेलसे भी न्यूज भेज सकते है, DT News India मेल :- dtnewsindia@gmail.com, ताजा न्यूज अपडेट के लिये आपने Whats App ग्रुप मे हमारा नंबर add करे - 9011611991, और Youtube पर Subscribe करे, और notification subscribe बटन के सामने का बेल आयकॉन दबाये *अधिक जानकारी के 9403951499 पर संपर्क कर सकते है...

Thursday, November 16, 2017

बेटी के जन्म पर यह कंपनी दे रही है 11,000 रुपये की रकम

बेटी के जन्म पर यह कंपनी दे रही है 11,000 रुपये की रकम


नई दिल्ली: घर में बेटी के जन्म के बाद अक्सर खुशियों का माहौल हो जाता है लेकिन यह खबर आपकी खुशियों को और बढ़ा देगी. खबर यह है कि हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम करने वाली देश की एक प्रमुख कंपनी बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये दे रही है.

ऑक्सी हेल्थकेयर नाम की कंपनी ने गर्ल डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया है इसके तहत यह कंपनी भारत में बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये दे रही है. यह रकम कंपनी फिक्स्ड डिपाजिट के माध्यम से देती है. बैंक में जमा होने वाले इन पैसों को बच्ची की उम्र 18 साल होने पर निकाला जा सकता है. फिक्स्ड डिपाजिट की हुई यह रकम बच्ची की 18 साल की उम्र होने पर ब्याज के साथ बैंक से प्राप्त होगी.

यह घोषणा कंपनी द्वारा रियो ओलम्पिक में भारत की महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखकर की गई थी. ऑक्सी की को-फाउंडर शीतल कपूर ने कहा, 'ऑक्सी का विजन भारत की लड़कियों को एक स्वस्थ माहौल देना है जिससे भारत में जन्मी हर लड़की पिछले ओलम्पिक्स में मिले ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल के बाद अब गोल्ड का सपना देख सके.'

ऑक्सी हेल्थकेयर की जानकारी के मुताबिक इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए महिला को प्रेगनेंसी के दौरान ही खुद को रजिस्टर करना होता है. इस प्रोग्राम के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना पड़ता है और इसके लिए ऑक्सी के मोबाइल ऐप से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

No comments:

Post a Comment