5 लाख रुपयों से भरे ATM को 10 मिनट में उखाड़ा, बोरे में भर कर ले गए
---------------------------------------------------
राजस्थान के बूंदी में चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. 5 लाख रुपयों से भरे एटीएम को चोर 10 मिनट में उखाड़ ले गए. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर
अपराधियों की तालाश कर रही है.
------------------------------------------------------.

बूंदी: राजस्थान के बूंदी में चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. 5 लाख रुपयों से भरे एटीएम को चोर 10 मिनट में उखाड़ ले गए. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तालाश कर रही है.
खबर के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के इस एटीएम पर कोई गार्ड तैनात नहीं था. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 4 लोगों ने एटीएम को उखाड़ा और बोरे में भर अपने साथ ले गए. बैंक के पास ही कुछ दूरी पर सद्दाम हुसैन का घर है जहां से उनकी पिकअप गाड़ी भी गायब है.
No comments:
Post a Comment