राम मंदिर के निर्माण को लेकर अखाड़ा परिषद और शिया वक्फ बोर्ड के बीच सहमति बन गई है. अयोध्या विवाद को सुलझाने की कोशिश में जुटे श्री श्री रविशंकर भी अयोध्या जाने की तैयारी तैयारी में हैं.

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के विवाद को सुलझाने को लेकर अखाड़ा परिषद और शिया वक्फ बोर्ड के बीच सहमति बन गई है. शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महेंद्र गिरि से मुलाकात की है. उधर, बातचीत के जरिए अयोध्या विवाद को सुलझाने की कोशिश में जुटे श्री श्री रविशंकर भी अयोध्या जाने की तैयारी में हैं. वे लगातार धर्मगुरुओं से मुलाकात कर साझा सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
अयोध्या विवाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और इस मसले को कोर्ट से बाहर हल करने के लिए श्री श्री रविशंकर ने हिंदू महा सभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि और मौलाना अंसार रजा के साथ बैठक की. बैठक के बाद रविशंकर ने कहा कि वो अपनी पहल को लेकर हो रही आलोचनाओं की फिक्र नहीं करते और जल्द ही अयोध्या भी जाएंगे.
No comments:
Post a Comment